BJP के दो दावेदारों ने भरा पर्चा, डूंगरपुर सभापति की कुर्सी पर बढ़ा सस्पेंस
डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति की कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार है। बुधवार को सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से प्रभु पण्ड्या और सुशीला गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा ने भी नामांकन पेश किया। भाजपा के दोनों दावेदारों ने संगठन के निर्देश पर नामांकन भरने की बात कही है। अब शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख के बाद तस्वीर साफ होगी कि भाजपा किस चेहरे को मैदान में रखती है। नगर परिषद के 40 वार्डों में भाजपा के 24, कांग्रेस के 12 और BAP के 3 पार्षद हैं। एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी भाजपा के साथ है। ऐसे में बहुमत भाजपा के पास है, लेकिन दो नामांकन ने सियासी सस्पेंस बढ़ा दिया है।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #MunicipalElection #ChairmanElection BJP Congress BAP DungarpurPolitics RajasthanPolitics Election2026 Cut2CutLive