स्मार्ट क्लास से डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ रहा जालौन, सरकारी स्कूलों में तकनीक से संवर रहा बच्चों का भविष्य
245 स्मार्ट क्लास, 45 आईसीटी लैब और 3 डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक शिक्षा
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
जालौन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनपद जालौन के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है।
जिलाधिकारी के अनुसार, जनपद में 245 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थी विषयों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यम से देखकर और समझकर सीख रहे हैं। वहीं 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब बच्चों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ रही हैं। इसके अलावा 3 डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थियों को अतिरिक्त अध्ययन सामग्री और ज्ञानवर्धक डिजिटल संसाधनों तक पहुंच मिल रही है।
कंपोजिट विद्यालय खरूसा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हन मिनोरा में भी छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर सहित आधुनिक शैक्षिक संसाधनों का उपयोग कर पढ़ाई कर रहे हैं। स्मार्ट बोर्ड के जरिए गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों को रोचक एवं सरल तरीके से समझाया जा रहा है। विद्यार्थी स्वयं भी डिजिटल बोर्ड पर अभ्यास कर पढ़ाई में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।
विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों को समान रूप से आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जालौन के परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मजबूती दे रही हैं। तकनीक से जुड़ते सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब बदलती दुनिया और भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।
#Jalaun #DigitalEducation #SmartClass #SmartSchool #ICTLab #DigitalLibrary #Education #QualityEducation #ModernEducation #GovernmentSchools #UPGovernment #YogiAdityanath #UttarPradesh #Students #EducationForAll #DigitalLearning #TechnologyInEducation #FutureReady #SchoolEducation #JalaunNews #OraiNews #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Sep 1, 2026