जलभराव से आवास ध्वस्त होने पर प्रभावित परिवारों से मिले विधायक गौरी शंकर वर्मा
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने आज ग्राम पिरौना पहुंचकर जलभराव के कारण आवास ध्वस्त होने से प्रभावित बरार समाज के परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और इस कठिन समय में उनकी पीड़ा को समझते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को उचित समाधान कराने का आश्वासन देते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिया। इस दौरान हरीश चंद्र सिरोठिया, महेश तिवारी, दिनेश गुप्ता, हल्के नेता और मधु महाराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#oraijalaun
#jalaunnews
#orai
#gaurishankarverma
#floodrelief
Orai, Jalaun | Aug 30, 2026