वीडियो में देखिए
पहले का रामघाट और बाढ़ के बाद का भयावह मंजर
जहां गूंजता था आस्था का स्वर, वहां बाढ़ का सैलाब… रामघाट के पहले और अब के दृश्य ने दिखाया चित्रकूट का दर्द
चित्रकूट रामघाट: कल आस्था, आज सैलाब
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
धर्मनगरी चित्रकूट का रामघाट, जहां कभी मंदाकिनी के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ और आस्था का नजारा दिखाई देता था, आज वही इलाका बाढ़ की भयावह तस्वीर बयां कर रहा है।
लगातार भारी बारिश के बाद मंदाकिनी ने रौद्र रूप धारण कर लिया और 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए जलस्तर करीब 135.20 मीटर तक पहुंच गया। रामघाट के कई मंदिर और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए।
बाढ़ से सड़कें, पुल और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। कई घरों और दुकानों में पानी घुसा, जबकि राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। रिपोर्टों के मुताबिक, इस आपदा में दो श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है।
अब पानी धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है।
#Chitrakoot #Ramghat #MandakiniRiver #ChitrakootFlood #Flood2026 #UPNews #UttarPradesh #FloodUpdate #BreakingNews #JalaunNews #BolDoBharat Jitendra Gupta
Orai, Jalaun | Aug 30, 2026