जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, 40.97 लाख के 241 गुम मोबाइल बरामद
साइबर थाना व जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, एसपी ने मोबाइल मालिकों को सौंपे फोन
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । जालौन
जालौन। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जालौन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। साइबर थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों पर गठित साइबर टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों के साथ ही अन्य जनपदों और राज्यों से गुम हुए 241 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 97 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में की गई।
गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर थाना और जनपद के विभिन्न थानों पर गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अलावा दूसरे जनपदों और राज्यों से गुम हुए 241 अदद मोबाइल फोन बरामद किए। इन बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 40,97,000 रुपये आंकी गई है।
1 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा बरामद किए गए सभी 241 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने जालौन पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।
जालौन पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मय टीम तथा जनपद के विभिन्न थानों पर गठित साइबर टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ-साथ साइबर तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का भी उदाहरण सामने आया है।
#JalaunPolice #JalaunNews #OraiNews #CyberPolice #CyberCrime Bol Do Bharat #MobileRecovery #LostMobile #PoliceAction #UPPolice #UttarPradesh #Jalaun #Orai #BreakingNews #LatestNews #PoliceSuccess #CyberCell #NewsUpdate #LocalNews #BolDoBharat #ReportJitendraGupta Jitendra Gupta
Orai, Jalaun | Sep 1, 2026