जालौन में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में महिला से छीनेती करने वाले शातिर बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दौरान बदमाश ने बीच बाजार एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था और मौके से फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फैक्ट्री चौकी क्षेत्र के पास बदमाश को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायर किया गया। दोनों तरफ से दो राउंड फायर हुए, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई �
Orai, Jalaun | Sep 1, 2026