नाड खूंता घाटी में पेड़ से टकराई कार, चालक घायल; धूल के कारण हादसे का बढ़ा खतरा
धरियावद के नाड खूंता घाटी क्षेत्र में एसएच-91 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन चालक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर धूल-मिट्टी उड़ रही है। पानी का नियमित छिड़काव नहीं होने से सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी से नियमित पानी छिड़काव और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
#Dharidiyawad #NadKhuntaGhati #RoadAccident #RajasthanNews #UdaipurNews