Siwan DM-SP का सख्त आदेश, फिर भी DJ बजा, हुसैनगंज थाना का बड़ा एक्शन 2 FIR दर्ज | SNLIVE
#Siwan #Hussainganj #SiwanNews #SNLIVENews #MahaviriJhanda #MahaviriJhandaMela #DMSiwan #SPSiwan #SiwanPolice #HussainganjPolice #DJAction #FIR #BiharNews #BreakingNews #BiharPolice #SiwanBreakingNews
सिवान में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान DJ बजाने पर पुलिस का सख्त एक्शन!
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद महावीरी झंडा जुलूस के दौरान DJ बजाने के आरोप में पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज की है। पुलिस के आवेदन के अनुसार, हुसैनगंज चट्टी और फाजीलपुर में जुलूस के दौरान DJ बजाए जाने की वीडियोग्राफी भी की गई। बताया गया है कि DM और SP के निर्देश के तहत DJ और अश्लील डांस पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई। हुसैनगंज चट्टी मामले में DJ संचालक राजा यादव और फाजीलपुर मामले में DJ संचालक अमित भगत समेत कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जुलूस समितियों और लाइसेंसधारियों को पहले ही नियमों की जानकारी दी गई थी। अब पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
सिवान से SNLIVE संवाददाता उमर इरशाद की विशेष रिपोर्ट।
#Siwan #Hussainganj #SNLIVENews #DMSiwan #SPSiwan #SiwanPolice #MahaviriJhanda #DJAction #FIR #BiharNews
Siwan, Siwan | Sep 10, 2026