सीवन के गुमगढ़ मोहल्ला में सोमवार को एक मकान की छत अचानक से गिरने तीन व्यक्ति घायल हो गए। गनीमत यह रही कि यह मकान की छत दिन के समय गिरी। यदि रात के समय मकान की छत गिरती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मकान की मालिक सिमला ने बताया कि उसके मकान की छत शनिवार को दिन के समय अचानक से गिर गई। उस समय मकान में उसका लड़का और साथ में दो अन्य युवक थे जो घायल हो गए।