सीवन: भारत विकास परिषद शाखा सीवन के अशोक गोयल बने प्रधान और अनिल गर्ग उप प्रधान
Siwan, Kaithal | Apr 4, 2024 भारत विकास परिषद शाखा सीवन की एक बैठक वीरवार को एक निजी प्रतिष्ठान में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राजन मेहता ने की। बैठक में नववर्ष 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करने बारे विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संयोजक संगठन कृष्ण कौशिक, जिला समन्वयक हरीश चावला भी उपस्थित रहे।