शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 854.5 लीटर देशी शराब बरामद
नबीनगर प्रखंड क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 854.5 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस दौरान गुड्डू कुमार समेत तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पहली कार्रवाई नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कुशा गांव में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर 202 बोतल टनाका देशी शराब बरामद की। मौके से गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई माली थाना क्षेत्र में सिमरी धमनी बाजार के समीप की गई। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 652.5 लीटर देशी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।