नोनहर पंचायत में किसानों के बीच जैविक खाद का वितरण
बिक्रमगंज प्रखंड की आदर्श ग्राम पंचायत नोनहर स्थित डब्ल्यूपीयू में बुधवार को पंचायत स्तर पर किसानों के बीच जैविक खाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खाद के उपयोग के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वच्छता के साथ जैविक कचरे के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देना रहा।
इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि मिकी राज, जिला समन्वयक पदाधिकारी सहवाग जी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिक्रमगंज सुनील कुमार, प्रखंड समन्वयक पदाधिकारी बिक्रमगंज मुकेश मंजल, कलस्टर वेद प्रकाश चौबे, पंचायत स्तरीय पर्यवेक्षक अरविंद पासवान सहित सभी स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।
अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने किसानों को जैविक खाद के उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने जैविक खाद के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच जैविक खाद का वितरण भी किया गया।