दावथ के बभनौल में पटेल सेवा संघ की बैठक, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर जोर
दावथ प्रखंड के बभनौल में पटेल सेवा संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमरेंद्र पटेल ने की। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, समाज में एकजुटता बढ़ाने और सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी एकता और सहयोग जरूरी है। युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। वहीं जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजहित में सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान संघ के आगामी कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में अभिषेक पटेल, संजय वर्मा, विनय पटेल, सभाचंद चौधरी, अंकित पटेल, राजेंद्र प्रसाद, राहुल पटेल, ज्वाला प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
Kargahar, Rohtas | Sep 10, 2026