नितिन नबीन से हुई मुलाकात, संगठन और राष्ट्रसेवा को लेकर मिला मार्गदर्शन
पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान बिहार से उनके जुड़ाव और संगठन के प्रति समर्पण को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान नितिन नबीन के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से नई ऊर्जा एवं दिशा मिलने की बात कही गई।
मुलाकात के बाद जारी संदेश में कहा गया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और दृढ़ करने की प्रेरणा मिली है। साथ ही, उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
मुलाकात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखा गया। इस दौरान पार्टी और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने की बात कही गई।