संत रविदास की 650वीं जयंती पर रोहतास में निकली कलश यात्रा
रोहतास। श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सासाराम में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा रोहतास समाहरणालय से शुरू होकर महादलित टोला तकिया पहुंची। जिला पदाधिकारी ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बीस सूत्री सदस्य, नगर परिषद सदस्य, जीविका दीदी एवं विकास मित्र सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
जिले में संत रविदास जयंती के अवसर पर विकास शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों में ‘श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर’ आयोजित होंगे। शिविरों के माध्यम से अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। :::
Kargahar, Rohtas | Aug 19, 2026