Public App Logo
Profile Picture

Surajpura Rohtas Blocks

@9431jairamanuja
1005Followers
1Following
दवा की आड़ में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, 40 लाख की शराब जब्त

मुजफ्फरपुर  बिहार में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दवा और मस्टर्ड ऑयल की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही विदेशी शराब की खेप बरामद की है। मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के समीप हरियाणा नंबर के एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। इसमें ब्रांडेड दवाइयों और मस्टर्ड ऑयल के कार्टून के बीच छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को सूचना मिली थी कि हरियाणा से कंटेनर में शराब की बड़ी खेप लोड कर मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने संगम घाट के समीप घेराबंदी कर कंटेनर को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान कंटेनर के चारों तरफ दवाइयों के कार्टून रखे मिले, जबकि इनके बीच मस्टर्ड ऑयल के कार्टून में विदेशी शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। उत्पाद विभाग ने शराब समेत कंटेनर को जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप हरियाणा में कहां से लोड की गई थी और दरभंगा में किस कारोबारी को इसकी आपूर्ति की जानी थी। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच जारी है।
आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सासाराम। दरिगांव थाना क्षेत्र के दलेलगंज स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास आपसी विवाद में रोहित पटवा नामक युवक की हत्या कर दी गई। घटना में उसके बड़े भाई रवि पटवा पर हत्या का आरोप है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना आपसी विवाद से जुड़ी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सासाराम। दरिगांव थाना क्षेत्र के दलेलगंज स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास आपसी विवाद में रोहित पटवा नामक युवक की हत्या कर दी गई। घटना में उसके बड़े भाई रवि पटवा पर हत्या का आरोप है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना आपसी विवाद से जुड़ी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है।
काव नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव में बहीं, खोजबीन में जुटे गोताखोर

रोहतास जिले के दावथ जीउतिया पर्व के अवसर पर शनिवार की शाम काव नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव में बह गईं। घटना दावथ थाना क्षेत्र के बक्सर बॉर्डर स्थित पंच दरवा पुल के समीप की है। दोनों बच्चियों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने नदी में खोजबीन शुरू कर दी।

ग्रामीणों की सूचना पर दावथ अंचलाधिकारी गौरव कुमार और राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ को दी है। अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि धवई गांव निवासी जितेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी और भीम सिंह की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी घर की महिलाओं के साथ काव नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों बच्चियां बह गईं।

बताया गया कि उसी दौरान एक तीसरी बच्ची भी नदी के तेज बहाव में बहने लगी थी, जिसे वहां स्नान कर रही महिलाओं ने अथक प्रयास के बाद बचा लिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। टीम के पदाधिकारी रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चियों की तलाश करेंगे।
सूर्यपुरा के बलिहार में जीउतिया पर्व पर हजारों महिलाओं को गंगा स्नान के लिए पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह यादव के द्वारा बस से बक्सर भेजा गया।

सूर्यपुरा प्रखंड के बलिहार, अलीगंज खरोज समेत कई गांवों की महिलाएं बसों से बक्सर गई, इस इस मौके पर अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
पूर्व क्रिकेटर चंदन कुमार के निधन पर शोक सभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

सूर्यपुरा उच्च विद्यालय के प्रांगण में पूर्व क्रिकेटर एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत लेखापाल स्व. चंदन कुमार के निधन पर पूर्व क्रिकेटरों और खेल प्रेमियों के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और धूप-अगरबत्ती जलाकर उनकी स्मृति को नमन किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मां के याद में जीउतिया पर्व पर पुत्र का भाव सैकड़ों महिलाओं को गंगा स्नान के लिए साथ पहुंचा बक्सर।
जितिया पर्व के दिन मां ने खोया बेटा, सांप के काटने से 25 वर्षीय युवक की मौत

आरा में जितिया पर्व के दिन एक मां की खुशियां मातम में बदल गईं। चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के समीप की बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक पवन कुमार, भदवर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र थे। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों नौकरी की तलाश में थे। बताया जाता है कि कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के पास उन्हें सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन की मौत की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जितिया पर्व को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन जवान बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर राजद नेता रघुपति यादव भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पवन की अचानक मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।
ढोलन टोला नहर पर सड़क दुर्घटना में व्यक्ति जख्मी

 सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोलन टोला गांव के समीप पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, बिक्रमगंज ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।

घायल व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि घायल सुसाढ़ी गांव का रहने वाला है। दुर्घटना किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
बिक्रमगंज में कॉलेज और स्कूल नेता में गिरी चल रहा है। क्या पढ़ाई होगा किसी को कुछ नहीं मालूम। इस मामले में सबसे अधिक कौन आप बताए।
दिनारा में पिकअप-ऑटो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, पांच घायल

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में तेनुआठ मठिया के पास शुकवार की देर रात पिकअप वैन और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के वसुदेवा बिंद टोली निवासी 58 वर्षीय भगवान बिंद और उनके 45 वर्षीय भतीजे हरेंद्र बिंद के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि भगवान बिंद को लकवा का अटैक आया था। उनके इलाज के लिए परिवार के लोग दिनारा के मठिया स्थित एक निजी लकवा अस्पताल आए थे। इलाज कराने के बाद सभी लोग ऑटो से अपने गांव नवानगर लौट रहे थे। इसी दौरान खनिता के पास सामने से आ रही पिकअप वैन से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार भगवान बिंद और हरेंद्र बिंद की मौत हो गई।

हादसे में भगवान बिंद की पत्नी समेत पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को दिनारा और बिक्रमगंज के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इधर, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है।
दिनारा में पिकअप-ऑटो की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, पांच घायल

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में तेनुआठ मठिया के पास शुकवार की देर रात पिकअप वैन और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के वसुदेवा बिंद टोली निवासी 58 वर्षीय भगवान बिंद और उनके 45 वर्षीय भतीजे हरेंद्र बिंद के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि भगवान बिंद को लकवा का अटैक आया था। उनके इलाज के लिए परिवार के लोग दिनारा के मठिया स्थित एक निजी लकवा अस्पताल आए थे। इलाज कराने के बाद सभी लोग ऑटो से अपने गांव नवानगर लौट रहे थे। इसी दौरान खनिता के पास सामने से आ रही पिकअप वैन से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार भगवान बिंद और हरेंद्र बिंद की मौत हो गई।

हादसे में भगवान बिंद की पत्नी समेत पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को दिनारा और बिक्रमगंज के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इधर, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है।
6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

रोहतास। 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा विभिन्न स्थलों पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

डीएम ने कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग, बिजली, पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारियों की टीम विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है।
पत्नी की याद में जीउतिया पर्व पर हजारों महिलाओं को गंगा स्नान के लिए पूर्व मुखिया ने भेजा।

सूर्यपुरा के बलिहार, अलीगंज समेत कई गांवों की महिलाएं बसों से बक्सर रवाना, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

सूर्यपुरा में जीउतिया पर्व के अवसर पर बलिहार पंचायत के पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह यादव की ओर से अपनी दिवंगत पत्नी मालती देवी की स्मृति में क्षेत्र की हजारों महिलाओं को गंगा स्नान के लिए बक्सर भेजा गया। महिलाओं के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। बलिहार, अलीगंज, सूर्यपुरा, बलिहार बाजार, चवरिया और खरोज गांव के साथ ही पूरे प्रखंड क्षेत्र से आई महिलाएं बसों से बक्सर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिलाएं निर्धारित स्थानों पर पहुंचीं, जहां से उन्हें बसों के माध्यम से बक्सर गंगा स्नान के लिए भेजा गया।

पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह यादव के पुत्र महावीर यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी भी तरह से राजनीति से प्रेरित नहीं है। उनकी मां का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया था। मां की स्मृति में जीउतिया पर्व के अवसर पर महिलाओं को गंगा स्नान कराने की व्यवस्था की गई है। मां की याद में आयोजित यह कार्यक्रम उनके प्रति श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि चुनाव कब आया और कब जाएगा, यह अलग विषय है, लेकिन उनका परिवार हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है। चाहे रात हो या दिन, जरूरत के समय जब भी कोई पुकारता है, परिवार के लोग वहां पहुंचने का प्रयास करते हैं। आगे भी जीउतिया, दशहरा और छठ सहित अन्य पर्वों पर परिवार लोगों के बीच सामाजिक रूप से जुड़ा रहेगा। इस आयोजन को चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जितिया पर्व और मेरी मां नहीं है यही लोग अब मेरी मां है और इसी को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है।

वहीं, रंजन यादव ने कहा कि जीउतिया पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंगा स्नान के लिए बसों की व्यवस्था की गई। विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं बक्सर रवाना हुईं। महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
ऑपरेशन मुस्कान से पांच गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर रोहतास पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। कच्छवां और शिवसागर थाना क्षेत्र से गुम हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए।
जितिया पर्व पर वृद्ध पर चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

सासाराम। जितिया पर्व के दौरान सासाराम शहर में एक वृद्ध पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कादिरगंज निवासी 78 वर्षीय प्रताप सोनकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए खिड़की घाट निवासी 30 वर्षीय आकाश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, जितिया पर्व के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने वृद्ध पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आपसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी है।
44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण

जापान में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में 44 साल का इंतजार खत्म कर दिया। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने 1982 के बाद पहली बार एशियाई खेलों में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान दमदार खेल दिखाया और चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।
भारतीय टीम की इस उपलब्धि को महिला हॉकी के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला हॉकी की ताकत का परिचय दिया। कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में टीम ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और निर्णायक मुकाबले में 1-0 की जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
महात्मा गांधी जी के जयंती और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन

वहीं, पूर्व क्रिकेटर व बीआरसी के लेखापाल चंदन कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गांधी स्मारक में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने गांधी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान सूर्यपुरा के पूर्व क्रिकेटर एवं सूर्यपुरा बीआरसी में कार्यरत लेखापाल चंदन कुमार के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत चंदन कुमार को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

‘स्वच्छ बिक्रमगंज, सुंदर बिक्रमगंज’ का संदेश देते हुए लोगों से स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील

बिक्रमगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन, बिक्रमगंज की ओर से शुक्रवार को काशी घाट एवं तेंदुनी चौक पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ।
अभियान में अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं सेवा के उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। अपने घर, दुकान एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई रखें तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसके बाद सुबह 11 बजे बिस्कोमान कार्यालय के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पदाधिकारियों, नागरिकों एवं बच्चों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के गांधीवादी मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से ‘स्वच्छ बिक्रमगंज, सुंदर बिक्रमगंज’ का संदेश देते हुए लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग करने की अपील की गई।
आर्मी जवान सुधीर कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बरांव पहुंचा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

पीरो (भोजपुर)। पीरो प्रखंड के बरांव गांव निवासी अशोक साह के पुत्र एवं भारतीय थल सेना में सेवा दे रहे आर्मी जवान सुधीर कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी पहुंचे तथा नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुखिया श्रीराम सिंह ने जवान सुधीर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीय थल सेना में सेवा दे रहे सुधीर कुमार का असमय निधन परिवार के साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। देशसेवा के प्रति उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद की जाएगी।

इस दौरान जदयू पीरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी, जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनुप पटेल, मुखिया श्रीराम सिंह, विपिन चौधरी, राजेश कुमार प्रजापति, वीरेंद्र साह, पप्पू साह, देवभूषण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने कहा कि सुधीर कुमार की देशसेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार को लेकर सीएम सम्राट चौधरी से मिले उपेंद्र कुशवाहा, न्याय का मिला आश्वासन

पटना। रोहतास की बेटी स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उपेंद्र कुशवाहा पीड़ित माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले। इस दौरान परिवार ने मुख्यमंत्री के सामने मामले की पूरी जानकारी रखते हुए न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने कहा कि स्नेहा के साथ हुई घटना को लेकर परिवार लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए हुए है। परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष पीड़ित परिवार की बात रखते हुए मामले में गंभीरता से कार्रवाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद परिवार को उम्मीद जगी है कि स्नेहा हत्याकांड में जल्द कार्रवाई होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। Samrat Choudhary Upendra Kushwaha Alok Singh
मेरा आर्यन... मेरा बाबू... मेरे दिल का टुकड़ा...

आज मेरे पास शब्द नहीं हैं। दिल में इतना दर्द है कि उसे बयां करना मुश्किल हो रहा है। मेरा प्यारा भगिना आर्यन राज बादल हमें छोड़कर हमेशा के लिए चला गया। अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरा बाबू अब हमारे बीच नहीं है।

आर्यन सिर्फ मेरा भगिना नहीं था, वह मेरे दिल का टुकड़ा था। जन्म से ही वह हमारे पास रहा। उसकी हर छोटी-बड़ी खुशी में हम शामिल रहे और उसकी खुशियां ही हमारी खुशियां थीं। वह मेरे घर का सबसे बड़ा था और हमारे घर में भी सबका दुलारा था। नानी, मामा, मम्मी, नाना, मौसी और पूरे परिवार का प्यारा बाबू था।

आज उसकी एक-एक बात याद आ रही है। वह अक्सर मुझसे कहता था—“मामा, बहुत गर्मी लग रहा है।” उसकी वह मासूम आवाज अब कानों में गूंज रही है।

मोबाइल में नेट खत्म होने पर भी मेरा बाबू बार-बार कहता था—“मामा, मोबाइल में नेट डाल दीजिए।” उस समय शायद कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उसकी यही छोटी-छोटी बातें मुझे इतना रुलाएंगी। आज मोबाइल हाथ में है, लेकिन नेट डालने के लिए कहने वाला मेरा बाबू नहीं है। अब कौन बोलेगा—“मामा, नेट डाल दीजिए...”?

जब वह रांची से स्कूल की छुट्टी में गांव आया था, तो कितनी उत्सुकता से अपनी छोटी-छोटी बातें बताया करता था। कहता था कि “मामा बहुत गर्मी लग रहा है। उसक कहने पर हमने इनवर्टर-बैटरी लगाया है घर में।” उसकी छोटी-छोटी खुशियों में भी एक अलग उत्साह होता था। उसकी हर बात आज याद बनकर मेरे सामने खड़ी है।

मेरे बाबू को हर खुशी पूरे मन से जीना आता था। जब मेरी शादी हो रहा था बारात के लिए तो उसके मन में था कि वह दूल्हे जैसा सुंदर और शानदार दिखे। उसकी पसंद के कपड़े लेने में भी हमें उतनी ही खुशी हुई, जितनी उसे पहनकर हुई थी। रिसेप्शन पार्टी में वह कितना खुश था। उसके चेहरे की वह खुशी आज भी आंखों के सामने घूम रही है।

आर्यन बचपन से ही हमारे लिए बहुत खास था। उसके जन्म के एक साल बाद हमने घर में उसका भव्य जन्मदिन समारोह रखा था। बड़ा कार्यक्रम कराया था। उस दिन घर में कितनी रौनक थी।  कितनी खुशी थी। कौन जानता था कि उसी बच्चे के लिए एक दिन हमें इस तरह आंसू बहाने पड़ेंगे।

जब मेरी बेटी हुई थी, तब आर्यन की खुशी देखने लायक थी। उसके जन्म के पहले महीने में जब हमने केक काटा था, तब वह मेरी बेटी को गोद में लेकर बहुत खुश हुआ था। तीनों भाई-बहनों की वह तस्वीर आज मेरे लिए जिंदगी की सबसे अनमोल तस्वीर बन गई है। उस समय हम खुशी मना रहे थे और आज वही तस्वीर आंखों में आंसू ला रही है।

मेरा बाबू पढ़ाई में भी आगे बढ़ने के सपने देखता था। वह कहता था कि बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनेगा। रांची के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था। अभी तो वह कक्षा चार की परीक्षा दे रहा था। उसकी आंखों में बड़े-बड़े सपने थे। हमने भी उसके उन सपनों को पूरा होते देखने का सपना देखा था।

सोचा था, मेरा बाबू बड़ा होगा, पढ़-लिखकर अधिकारी बनेगा, वर्दी पहनेगा और एक दिन गर्व से हमारे सामने खड़ा होगा। लेकिन आज सब सपना अधूरा रह गया।

मेरा बाबू बहुत शान-स्वभाव का था। उसकी अपनी एक अलग पहचान थी। उसकी बातें, उसका अंदाज, उसका मुस्कुराना—सब कुछ आंखों के सामने घूम रहा है। घर में उसकी आवाज नहीं है, लेकिन उसकी यादें हर जगह हैं। पूरे मोहल्ला का दुलारा अब नहीं है। भगवान भी कभी क्या परीक्षा लेते है।

आर्यन, तुम बहुत जल्दी चले गए बाबू। अभी तुम्हें बहुत कुछ देखना था। अभी तुम्हें पढ़ना था, आगे बढ़ना था, अपने सपने पूरे करने थे। अभी तुम्हें अपनी नानी, मामा, मम्मी, नाना, मौसी और पूरे परिवार के साथ बहुत सारी खुशियां बांटनी थीं।

आज सबसे ज्यादा यही बात दिल को चुभ रही है कि जिस बच्चे से मोबाइल में नेट डालने के लिए बार-बार आवाज आती थी, आज उसी बच्चे की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई।

कौन अब कहेगा—
“मामा, नेट डाल दीजिए...”
कौन अब कहेगा—
“मामा, बहुत गर्मी लग रहा है...”

इन छोटी-छोटी बातों में ही तो मेरा पूरा संसार बसा था बाबू।

मेरी बेटी जब बड़ी होगी और तुम्हारी वह तस्वीर देखेगी, जिसमें तुम उसे गोद में लिए हुए हो, तो मैं उसे बताऊंगा—“यह तुम्हारे आर्यन बड़ा हैं। यह तुम्हारे जन्म की खुशी में बहुत खुश था और तुम्हें अपनी गोद में लेकर प्यार किया करता था। झूला में बैठा कर खेलना और उसको घर के गली में हाथ में  लेकर घूमना वो याद आ रहा है। झूला वाला चार पहिया गाड़ी में हाथ से ठेलकर घूमता था बेटी खूब खुश होती थी।

तुम्हारी वह तस्वीर अब हमारे लिए सिर्फ तस्वीर नहीं है, बल्कि तुम्हारी एक अमूल्य निशानी है।

मेरा बाबू, तुम्हारा जाना हमारे लिए जिंदगी भर का दर्द है। तुम्हारे सपने अधूरे रह गए, लेकिन तुम्हारी यादें कभी अधूरी नहीं होंगी। तुम्हारी आवाज, तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारी बातें और तुम्हारी छोटी-छोटी फरमाइशें हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगी।

काश, एक बार फिर तुम सामने आकर कह दो—
“मामा, नेट डाल दीजिए...”

काश, एक बार फिर तुम्हारी आवाज सुनाई दे...
काश, एक बार फिर तुम्हें गले लगा पाऊं...

लेकिन अब यह सब सिर्फ यादों में रह गया है।

मेरा बाबू आर्यन, तुम हमारे बीच नहीं हो, लेकिन हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे। तुम हमेशा मेरे दिल का टुकड़ा रहोगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे बाबू आर्यन राज बादल की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि मेरे प्यारे बाबू।
तुम्हें भूल पाना कभी संभव नहीं होगा।
ॐ शांति। 🙏 Miss You Badal
राजद के मंच पर दिखे पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार के नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल

पटना। पटना स्थित अग्रसेन भवन में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के नामांकन कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह भी मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव समेत पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और शिक्षक मौजूद रहे।

डॉ. संजीव कुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं ने उन्हें विधान परिषद चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह की मंच पर मौजूदगी कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रही। राजद की ओर से डॉ. संजीव कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने की अपील की गई।

Jai Kumar Singh Shailendra Pratap R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav VIJAY KUMAR MANDAL Sudhakar Singh Lalu Prasad Yadav
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

सासाराम। सासाराम स्थित डीआरडीए भवन में मंगलवार को रोहतास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों और समिति के सदस्यों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। बैठक में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने को कहा गया।