अजगर का रेस्क्यू कर लौट रहे युवक पर श्वान का हमला, बांसवाड़ा में अस्पताल में उपचार जारी
बांसवाड़ा शहर की वनेश्वर महादेव कॉलोनी में अजगर के बच्चे का रेस्क्यू करने पहुंचे युवक पर श्वान ने हमला कर दिया। भोईवाड़ा निवासी वन्यजीव प्रेमी अजय बाथम को कॉलोनी में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। अजय अपने दो दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। जैसे ही वे बाहर निकले, वहां मौजूद आक्रामक श्वान ने अजय के पैर पर काट लिया। घायल होने के बावजूद अजय ने पहले अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा। इसके बाद दोस्तों ने उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
#Banswara #AjgarRescue #SnakeRescue #DogAttack #BanswaraNews RajasthanNews