डूंगरपुर: गेपसागर की पाल पर देर रात युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
डूंगरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गेपसागर की पाल पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे युवाओं के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जानकारी के अनुसार, 4 पावर बाइक और 2 स्कूटी पर सवार 10 से अधिक युवक पाल पर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प शुरू हो गई।
अचानक हुए इस हंगामे से वहां टहल रहे और गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
#Dungarpur #DungarpurNews #Gapsagar #RajasthanNews #CrimeNews