बांसवाड़ा में गांव की सरकार का अंतिम रण आज, 277 ग्राम पंचायतों में 6.45 लाख मतदाता करेंगे मतदान
बांसवाड़ा। पंचायती राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में सोमवार को जिले की 8 पंचायत समितियों की 277 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 2,241 वार्ड पंचों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 6,45,741 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3,22,220 पुरुष, 3,23,519 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। बांसवाड़ा पंचायत समिति में सर्वाधिक 53 ग्राम पंचायतें हैं, जबकि सरेड़ी बड़ी में सबसे कम 22 ग्राम पंचायतें हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदान समाप्ति के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना होगी।
#Banswara #RajasthanPanchayatElection #PanchayatElection2026 #SarpanchElection