उदयपुर में नकली दूध के खिलाफ गौपालकों ने भरी हुंकार, जन जागरण रथ और महापंचायत निकालने का फैसला
उदयपुर। घासा तहसील के जूनावास गांव स्थित एकलिंगजी महादेव मंदिर परिसर में उदयपुर जिला दुग्ध उत्पादक संगठन की तीसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में नकली दूध, पनीर, मावा और घी के कारोबार पर रोक लगाने तथा गौपालकों को दूध का उचित मूल्य दिलाने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। संगठन अब जिलेभर में जन जागरण रथ चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करेगा। साथ ही आगामी दिनों में महापंचायत आयोजित की जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने नकली दूध को जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
#Udaipur #FakeMilk #MilkAdulteration #DairyFarmers #CowProtection PublicHealth MilkProducers