देवगढ़ में 64 लाख का डोडाचूरा जब्त, स्कॉर्पियो से पिस्टल और कारतूस बरामद; तस्कर फरार
प्रतापगढ़। देवगढ़ थाना पुलिस और DST ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 429 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। स्कॉर्पियो में भरे 24 कट्टों से बरामद डोडाचूरा की कीमत 64.38 लाख रुपए बताई गई है। तलाशी में एक देशी पिस्टल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और तीन अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिलीं। पुलिस नाकाबंदी देखकर चालक वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित पूरा माल जब्त कर मामला दर्ज किया है। फरार तस्कर की तलाश जारी है।
#Pratapgarh #DeogarhPolice #OperationTrinetra #DrugSeizure #DodaChura RajasthanPolice CrimeNews