उदयपुर। Harley-Davidson Touring Riders of India (TRI) के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को झीलों की नगरी में भव्य समारोह आयोजित हुआ। इसमें देशभर से 150 से अधिक महिला एवं पुरुष राइडर्स शामिल हुए समारोह के तहत भुवाणा स्थित विंदम गार्डन से सुखेर, शोभागपुरा, फतहपुरा और रानी रोड होते हुए करीब 20 किलोमीटर लंबी सिटी राइड निकाली गई, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। Dunes Chapter Rajasthan के डायरेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि यह आयोजन बाइकिंग के जुनून और एक दशक की दोस्ती का उत्सव है। सफल संचालन में अंकुश गुलाटी, दीपेश तंवर, सचिन दीवान, विशांत सिंघवी व शांतनु सिंह का योगदान रहा।
#HarleyDavidson #TouringRidersOfIndia #UdaipurNews #BikersOfIndia #HarleyRiders