राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की 25वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 12 जिलों की 48 टीमें ले रहीं भाग
डूंगरपुर: शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के तत्वावधान में दो दिवसीय 25वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर के.के. गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने प्रतियोगिता का आगाज किया।
सह संगठन मंत्री हर रत्न डामोर ने बताया कि इसमें 12 जिलों की 48 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं सहित बालक-बालिकाओं के लिए मैराथन आयोजित होगी। इस अवसर पर के.के. गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण व जनजातीय खेल प्रतिभाओं को तराशने का सशक्त मंच है।
#Dungarpur #SportsNews #VanvasiKalyanParishad #Archery #Athletics RajasthanNews