उदयपुर नगर निगम चुनाव के दौरान शुक्रवार को आयड़ क्षेत्र (वार्ड 73) में भाजपा विधायक ताराचंद जैन को स्थानीय मतदाताओं और कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते विधायक को मतदान केंद्र से उल्टे पांव लौटना पड़ा। दरअसल, कुछ समय पहले एक राजनीतिक कार्यक्रम में विधायक ने खांजीपीर और आयड़ क्षेत्रों को 'मिनी पाकिस्तान' कहा था। मतदान के दिन जब विधायक बूथ पर पहुंचे, तो कांग्रेस नेता के.के. शर्मा और स्थानीय लोगों ने इस बयान को लेकर तीखे सवाल पूछे और नाराजगी जताई। इस घटना ने मतदान के दौरान क्षेत्र का राजनीतिक माहौल और गर्मा दिया है।
#UdaipurNews #UdaipurMunicipalElections #TarachandJain #AyadWard73