शीर्षक: सीएम हेल्पलाइन भी फेल! उचेहरा के लक्ष्मी बाई वार्ड 15 में जलजमाव से राहगीर परेशान, प्रशासन बेखबर
उचेहरा: नगर परिषद उचेहरा के लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 15 की स्थिति इन दिनों बद से बदतर बनी हुई है। बारिश के कारण पूरी गली जलमग्न हो चुकी है और जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घुटने तक भरे पानी और कीचड़ के बीच से स्कूली बच्चों, महिलाओं और दुपहिया वाहनों को बेहद जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार जमा पानी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। रहवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई और पक्की सड़क/नाली निर्माण की मांग की है ताकि उन्हें इस समस्या स�