नए SP के पहुंचते ही Siwan में गोलीकांड! 2 युवकों को लगी गोली, तरवारा में 10 दिन में दूसरी वारदात | SNLIVE
#Siwan #SiwanNews #SiwanPolice #BiharNews #BiharPolice #Tarwara #GBNagarTarwara #CrimeNews #Firing #Shooting #BreakingNews #BiharCrime #PoliceNews #SiwanSPBharatSoni #SNLIVE
सिवान में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप! दो युवकों को गोली लगने से इलाके में दहशत का माहौल है। जीबी नगर-तरवारा थाना क्षेत्र में करीब 10 दिनों के अंदर गोलीबारी की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। घटना ऐसे समय सामने आई है, जब सिवान के नए एसपी भारत सोनी जिले में पहुंच चुके हैं और जल्द ही पदभार ग्रहण करने वाले हैं। ऐसे में लगातार हो रही गोलीबारी पुलिस के सामने अपराध नियंत्रण की चुनौती को और गंभीर बनाती है। घायल दोनों युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
सिवान से SNLIVE के लिए उमर इरशाद की रिपोर्ट।
#Siwan #SiwanNews #BiharNews #SiwanPolice #Tarwara #CrimeNews #BiharCrime #Firing #BharatSoni #BreakingNews #SNLIVE
Siwan, Siwan | Aug 22, 2026