स्कूटी की डिग्गी में छिपा रखा था गांजा, 1.25 किलो के साथ तस्कर गिरफ्तार
सतना/नागौद। नशे के खिलाफ कार्रवाई में नागौद पुलिस ने सिंहपुर चौक के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार असलम मंसूरी (42), निवासी वार्ड-12 सिंहपुर को पकड़ा। तलाशी में स्कूटी की डिग्गी से 1 किलो 250 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए, बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल 50 हजार रुपए कीमत की स्कूटी भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने फुटकर बिक्री के लिए गांजा लाने की बात कबूली। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।#नशे_पर_एक्शन #गांजा_तस्करी #NagodPolice #SatnaPolice#NDPSAct नशे_के_खिलाफ_जंग DrugFreeMP