नहर में तैरते दिखे मगरमच्छों का जोड़ा,वीडियो बनाते रहे ग्रामीण; बाणसागर के उफान से बढ़ा खतरा
मैहर/रामनगर। हिनौती की नहर में सोमवार दोपहर अचानक पानी के बीच मगरमच्छों का जोड़ा दिखाई दिया। कुछ देर तक दोनों मगरमच्छ नहर में तैरते रहे। उन्हें देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने सुरक्षित दूरी से मोबाइल में वीडियो बनाया, जो अब सामने आया है।
हाल की बारिश से बाणसागर बांध लबालब है। इसके बैकवाटर में मगरमच्छों की मौजूदगी आम है और जलस्तर बढ़ने पर इनके नहरों, नदियों, तालाबों और कुओं तक पहुंचने की आशंका रहती है। ऐसे में हिनौती नहर में मगरमच्छों का पहुंचना ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गया है, क्योंकि यहां लोग और मवेशी अक्सर आते-जाते हैं।
ग्रामीणों ने निगरानी और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग की सलाह है—नहर के आसपास सावधानी बरतें, पानी के करीब न जाएं और मगरमच्छ दिखने पर फोटो-वीडियो बनाने के लिए बिल्कुल जोखिम न उठाएं।#मैहर #