शादीशुदा और बच्चे का पिता था आरोपी, नाबालिग को शादी का झांसा देकर 2 साल तक शोषण; वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
सतना। सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में रतन बेल्दार (25), निवासी पुरानी बस्ती मैहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक करीब दो साल पहले भोपाल में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के दौरान आरोपी की नाबालिग से पहचान हुई। आरोपी ने अपने शादीशुदा होने और बच्चे का पिता होने की बात छिपाकर उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। भोपाल से लौटने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और आरोपी मैहर से सतना आकर सुनसान जगहों पर नाबालिग का शोषण करता रहा। इसी दौरान उसने अंतरंग पलों का वीडियो बना लिया। बाद में जब पीड़िता को आरोपी की शादीशुदा होने की सच्चाई पता चली तो उसने संबंध खत्म कर दिए। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और 6 सितंबर को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने