ग्राहकों के दस्तावेजों से सिम निकालकर साइबर ठगों को बेचते थे, POS एजेंट समेत 2 गिरफ्तार
सतना। स्टेट साइबर पुलिस के इनपुट पर कोलगवां पुलिस ने ग्राहकों के आधार व अन्य दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर अतिरिक्त सिम निकालकर साइबर ठगों तक पहुंचाने वाले POS एजेंट रजनीकांत साकेत (29) और अखिलेश सतनामी (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि रजनीकांत ग्राहकों के दस्तावेजों पर अतिरिक्त सिम निकालकर करीब 200 रुपए प्रति सिम में अखिलेश को देता था, जो इन्हें दूसरे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगों तक पहुंचाता था। अब तक 20 से ज्यादा सिम सप्लाई करने की जानकारी सामने आई है, जिनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट में किया गया। पुलिस और साइबर टीम नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। दूसरे राज्यों से जुड़े इस नेटवर्क में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।#SatnaPolice #StateCyberPolice #CyberCrime #CyberFraud #DigitalArrest SIMFraud