कनवास: कनवास पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, ₹2950 की जुआ राशि बरामद
Kanwas, Kota | Nov 8, 2026 कनवास थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग अलग सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2950 रुपए की जुआ राशि एवं जुआ खेलने के उपकरण ताश के 52 पत्ते बरामद किए। रविवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई मादिलायाहेड़ी रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के