देवली स्कूल में छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित की। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बालिकाओं को सम्बोधित किया।