कनवास क्षेत्र के लिए 14 फरवरी का दिन विकास कार्यों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजे से खेल मैदान में होने वाले समारोह में 132 केवी जीएसएस का लोकापर्ण किया जाएगा।