कनवास पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीम की चौक के पास दरा–कनवास रोड पर दबिश देकर आरोपी को अवैध देशी शराब के 26 पव्वो के साथ पकड़ा। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेन्द्र को बिना अनुज्ञापत्र के 26 पव्वे अवैध देशी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।