मोतीपुरा में ग्राम विकास से राष्ट्र विकास के उद्देश्य को लेकर एक बौद्धिक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के विकास, सामाजिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और गौ-सेवा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे आयोजककर्ताओ ने बताया कि बैठक में वक्तताओ ने आधुनिक चकाचौंध छोड़कर भारतीय परंपरा अपनाने का आह्वान किया।