कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान कंदाफल तिराहा से युवक को धारदार हथियार लेकर घूमते हुए पकड़ा। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार टीम गश्त पर थी, तभी कंदाफल तिराहे पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।