कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांझी पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान यात्री प्रतीक्षालय कुराड़ से आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। गुरुवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रतन, प्रभूलाल एवं देवकरण शामिल हैं।