कनवास: दरा-कनवास रोड़ स्थित नीम की चौक के पास से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के 25 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया
Kanwas, Kota | Feb 16, 2026 कनवास पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीम की चौक के पास दरा–कनवास रोड पर दबिश देकर आरोपी को अवैध देशी शराब के 25 पव्वो के साथ पकड़ा है। सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार आरोपी रघुवीर को बिना अनुज्ञापत्र के 25 पव्वे अवैध देशी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।