स्वच्छ सतना' के दावों की खुली पोल: कलेक्ट्रेट के गेट नंबर 3 पर पसरा गंदगी का साम्राज्य, नगर निगम बेखबर
सतना।
एक तरफ जहां प्रशासन शहर में 'स्वच्छ सतना, स्वस्थ सतना' का नारा देकर स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय यानी कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक प्रवेश द्वार पर ही स्वच्छता अभियानों की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर 3 के पास भारी मात्रा में कचरे का अंबार लगा हुआ है। प्लास्टिक, सूखे पत्ते और सड़ते कचरे के कारण आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल रही है। इस मुख्य मार्ग से हर रोज सैकड़ों फरियादी, आम नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं, जिन्हें इस दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि प्रवेश द्वार के ठीक बगल में सड़क किनारे ही कचरे का ढेर पड़ा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से बेखबर और अंजान बना बैठा है। स्थानीय लोगों और कलेक्ट्रेट पह