धान खरीदी को लेकर बरेली में एसडीएम ने व्यापारियों एवं मंडी अधिकारियों के साथ की बैठक
–––
–––
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की कृषि उपज मंडियों का निरीक्षण कर धान खरीदी के दौरान किसानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिनके परिपालन में बरेली एसडीएम श्री अंकित जैन ने धान खरीदी के मद्देनजर व्यापारियों एवं मंडी समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में किसानों की सुविधा के लिए मंडी में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की गई।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal