Public App Logo
Profile Picture

PRO JS RAISEN

@projsraisen
2439Followers
0Following
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सिलवानी विकासखंड के सियरमऊ में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं  का हुआ समाधान। शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, एएसपी श्री दीपक नायक सहित अन्य अधिकारी हुए सम्मिलित।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सिलवानी विकासखंड के सियरमऊ में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं  का हुआ समाधान। शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, एएसपी श्री दीपक नायक सहित अन्य अधिकारी हुए सम्मिलित।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सियरमऊ में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, एएसपी श्री दीपक नायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शासकीय उ.मा.विद्यालय सियरमऊ के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/>
जिला पंचायत सीईओ तथ एएसपी ने सियरमऊ में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया

------
------

 मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सियरमऊ में आयोजित शिविर के उपरांत जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, एएसपी श्री दीपक नायक द्वारा शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय में कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम आदि के संबंध में प्राचार्य और शिक्षकों से जानकारी ली। साथ ही कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से भी संवाद कर अध्यापन संबंधी  जानकारी ली। इसके उपरांत जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी, एएसपी श्री नायक सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Raisen
जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद

------
------

 मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सियरमऊ में शिविर आयोजित किया गया। इसके उपरांत सिलवानी जनपद कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के उद्यमियों, व्यापारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं की जानकारी लेते हुए क्षेत्र में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा की।  
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान के तहत सैनिकों के अभिभावकों का किया सम्मान

------
------

 सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत ग्राम नूरनगर के शासकीय हाई स्कूल में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे ग्राम के सैनिक श्री कमल धाकड़ (कश्मीर), श्री अनुज पटेल (अमृतसर) एवं श्री विकास धाकड़ (मणिपुर) के अभिभावकों श्री गंगाराम धाकड़, श्री गोवर्धन सिंह पटेल एवं श्री राम सिंह धाकड़ का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विकासखण्ड समन्वयक तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सियरमऊ में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal
सेवा संकल्प अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में फलदार पौधों का रोपण

-----
-----

 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बेगवांकला द्वारा ग्राम के मुक्तिधाम परिसर में जामुन, आम और अमरूद के 22 पौधों का रोपण किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी से समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सियरमऊ में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आजीविका मिशन अंतर्गत रेवा स्वसहायता समूह सियरमऊ को चार लाख रू राशि तथा रोशनी स्वयं सहायता समूह खमरिया को एक लाख 50 हजार रू की राशि प्रदान की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद पीएमश्री महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए  जोश टीम का शुभारंभ तथा वर्ष 2025 में  रायसेन जिले की चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, श्री राकेश शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner
टीबी मुक्त भारत बनाने सामूहिक प्रयास, जागरूकता और समय पर उपचार जरूरी- विधायक डॉ चौधरी
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत JOSH टीम का शुभारंभ

------
------

 रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद पीएमश्री महाविद्यालय में आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए JOSH (Joint Squad for Health)  टीम का शुभारंभ तथा वर्ष 2025 में रायसेन जिले की चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, श्री राकेश शर्मा, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, माय भारत रायसेन की उप निदेशक मोनिका चौधरी भी उपस्थित रहीं। विधायक डॉ चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों तथा युवाओं को टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प को साकार करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। साथ ही जोश टीम के सदस्यों को किट भी वितरित की गई।
 विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और टीबी उन्मूलन के प्रयासों में युवाओं एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायसेन जिले में भी जोश टीम का शुभारंभ किया गया है। इस पहल के अंतर्गत युवाओं, मॉय भारत वॉलिंटियर्स, एनसीसी कैडेट एवं प्रशासनिक तंत्र की सहभागिता के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूकता, स्क्रीनिंग, जांच, उपचार की निरंतरता तथा टीबी से जुड़े भ्रम एवं कलंक को दूर करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
 उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। टीबी को लेकर समाज में किसी भी प्रकार का भय या संकोच नहीं होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति में खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना, भूख कम लगना अथवा कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जांच करानी चाहिए। टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास, जागरूकता और समय पर उपचार जरूरी है।  
 कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों तथा युवाओं से विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि टीबी की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। परिवार, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, युवा और सामाजिक संस्थाएं मिलकर लोगों को जागरूक करें तो टीबी के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने जोश टीम के सदस्यों से अपील की कि वे गांव-गांव और समुदाय के बीच पहुंचकर लोगों को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार एवं बचाव के संबंध में जानकारी दें। 
 उन्होंने कहा कि टीबी की पहचान के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में जांच की सुविधा उपलब्ध है तथा उपचार के दौरान मरीजों को चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित रूप से दवाओं का सेवन करना चाहिए। उपचार बीच में छोड़ना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी से पीड़ित व्यक्ति के प्रति भेदभाव न करें, बल्कि उसका मनोबल बढ़ाएं और उपचार पूरा कराने में सहयोग करें। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, श्री राकेश शर्मा तथा माय भारत रायसेन की उप निदेशक मोनिका चौधरी ने भी संबोधित किया। 
 साथ ही सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 18 प्रमाणीकरण खखार जांच केन्द्र संचालित है। इसी प्रकार अत्याधुनिक मालिक्यूलर टेस्टिंग मशीन से सात विकासखण्डों में टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले की 530 ग्राम पंचायतों में से 290 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं इनमें औबेदुल्लागंज में 30 ग्राम पंचायतें, बरेली में 53, उदयपुरा में 53, सांची में 38, गैरतगंज में 40, बेगमगंज में 36 तथा सिलवानी में 34 ग्राम पंचायतों पूरी तरह से टीबी मुक्त हो गई हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित JOSH Team का शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Bhopal Commissioner JDjansampark Bhopal
रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद पीएमश्री महाविद्यालय में आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए JOSH (Joint Squad for Health)  टीम का शुभारंभ तथा वर्ष 2025 में रायसेन जिले की चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह  में  विधायक Dr Prabhuram Choudhary ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों तथा युवाओं को टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प को साकार करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत JOSH टीम का शुभारंभ
जिले की 42 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव हुए सम्मानित

-------
-------

रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद पीएमश्री महाविद्यालय में आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए JOSH (Joint Squad for Health)  टीम का शुभारंभ तथा वर्ष 2025 में रायसेन जिले की चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह में विधायक डॉ चौधरी ने जिले की 290 टीबी मुक्त घोषित पंचायतों के सरपंचों, सचिवों के कार्य की सराहना की। साथ ही इनमें से 42 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों को सम्मानित कर टीबी उन्मूलन में उनकी भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में भी पंचायत स्तर पर टीबी की पहचान, जांच और उपचार के लिए जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
 समारोह में बरेली जनपद की ग्राम पंचायत रतनपुर, गाजीखेड़ी, पलकाश्री, छींद, किशनपुर तथा ईटखेड़ी, बेगमगंज जनपद की ग्राम पंचायत उमरहारी, बम्होरी टीटोर, घोगरी, गुलवाडा, टेकापार टीके तथा भैंसा, गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत खोडी टेकापार, टेहरी, किरोदा, जैतपुर, रजपुरा तथा बनियाखेडी, औबेदुल्लागंज जनपद की ग्राम पंचायत बडवाई, खुकरिया, चम्पानेर, डुंगरिया, दाहोद तथा बरखेड़ा सेतु, सांची जनपद की ग्राम पंचायत चांदना, ग्यारसाबाद, सरार, मुछैल, मेहगांव तथा डाबर इमलिया ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिवों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सिलवानी जनपद की ग्राम पंचायत बीकलपुर, डाबरी, समनापुर, उमरझिर, सिंगपुर तथा नारायणपुर और उदयपुरा जनपद की ग्राम पंचायत चिकली, करहैयाकला, रामपुरा, टिमरावन, बारहाकला तथा चौरास ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव को सम्मानित किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh
छात्र-छात्राओं को जेंडर संवेदीकरण एवं महिला-बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

-----
-----

जिले के सांची विकासखण्ड के ग्राम सेमरा स्थित पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में गत दिवस वन स्टॉप सेंटर टीम रायसेन द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेंडर संवेदीकरण, महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम, हेल्पलाइन नंबर, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों तथा पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया।
वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा असुरक्षित स्थिति की जानकारी होने पर विश्वसनीय व्यक्ति एवं संबंधित हेल्पलाइन/सहायता सेवाओं से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें। तत्काल सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा आपातकालीन सहायता हेतु 112 पर संपर्क करें।  
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal
Video 24