Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Raisen

जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न
तम्बाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु समन्वित रूप से कार्य करने के दिए निर्देश

–––
–––

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति  (District Level Coordination Committee-DLCC) की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA-2003) तथा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करना एवं तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
बैठक कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि समन्वित प्रयासों से ही तम्बाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसके लिए जिले में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को जन-आंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए (COTPA-2003) के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी को प्रत्येक तिमाही में जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित करने तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकों में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार के तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान संबंधी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्राचार्यों एवं नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाए, जिसमें MPVHA तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।
बैठक के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद जावेद एवं MPVHA के राज्य प्रतिनिधि श्री आनंद वर्मा ने अधिकारियों को तम्बाकू नियंत्रण कानून, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (ToFEI), तम्बाकू मुक्त ग्राम (Tobacco Free Village) विद्यालयों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रवर्तन गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तृत तकनीकी प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से ही प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निकायों एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा नियमित प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमल सिंह सोलंकी को भारत सरकार की Standard Operating Procedure (SOP)-2024  के अनुरूप जिले की ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से तम्बाकू मुक्त ग्राम विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने एवं पंचायत स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने के लिए कहा गया। साथ ही समस्त एसडीएम को अपने-अपने विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों का अभिमुखीकरण कर COTPA-2003  के प्रभावी प्रवर्तन एवं नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
#Raisen  Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न तम्बाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु समन्वित रूप से कार्य करने के दिए निर्देश ––– ––– राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति (District Level Coordination Committee-DLCC) की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA-2003) तथा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करना एवं तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। बैठक कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि समन्वित प्रयासों से ही तम्बाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसके लिए जिले में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को जन-आंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए (COTPA-2003) के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी को प्रत्येक तिमाही में जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित करने तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकों में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार के तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान संबंधी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्राचार्यों एवं नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाए, जिसमें MPVHA तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। बैठक के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद जावेद एवं MPVHA के राज्य प्रतिनिधि श्री आनंद वर्मा ने अधिकारियों को तम्बाकू नियंत्रण कानून, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (ToFEI), तम्बाकू मुक्त ग्राम (Tobacco Free Village) विद्यालयों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रवर्तन गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तृत तकनीकी प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से ही प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निकायों एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा नियमित प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमल सिंह सोलंकी को भारत सरकार की Standard Operating Procedure (SOP)-2024 के अनुरूप जिले की ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से तम्बाकू मुक्त ग्राम विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने एवं पंचायत स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने के लिए कहा गया। साथ ही समस्त एसडीएम को अपने-अपने विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों का अभिमुखीकरण कर COTPA-2003 के प्रभावी प्रवर्तन एवं नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन तथा योजनाओं की समीक्षा

–––
–––

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों, समय सीमा वाले पत्रों, योजनाओं तथा अभियानों की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत जबाव दर्ज किए बिना लेवल जम्प नहीं हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने 50 दिवस से अधिक समयावधि की सीएम हेल्पलाईन की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को सात दिवस में निराकरण हेतु निर्देशित किया।
  बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न विभागों के समय सीमा वाले पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में पीएम आवास योजना के तहत आवास निर्माण हेतु पट्टा वितरण की कार्यवाही की जानकारी लेते हुए सभी सीएमओ को पात्रतानुसार स्वीकृति की कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्रता से निराकृत कर प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित किया। बैठक में कृषि विभाग, सहाकारिता, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।  
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Bhopal Commissioner

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन तथा योजनाओं की समीक्षा ––– ––– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों, समय सीमा वाले पत्रों, योजनाओं तथा अभियानों की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत जबाव दर्ज किए बिना लेवल जम्प नहीं हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने 50 दिवस से अधिक समयावधि की सीएम हेल्पलाईन की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को सात दिवस में निराकरण हेतु निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न विभागों के समय सीमा वाले पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में पीएम आवास योजना के तहत आवास निर्माण हेतु पट्टा वितरण की कार्यवाही की जानकारी लेते हुए सभी सीएमओ को पात्रतानुसार स्वीकृति की कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्रता से निराकृत कर प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित किया। बैठक में कृषि विभाग, सहाकारिता, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

सांदीपनि विद्यालय केवल भवन नहीं, भविष्य गढ़ने का केंद्र है- प्रभारी मंत्री श्री पंवार
गैरतगंज में सांदीपनि विद्यालय भवन का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण

–––
–––

रायसेन जिले के गैरतगंज में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि उ.मा. विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पटेल, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय केवल एक शैक्षणिक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को नई दिशा देने वाला संस्थान है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर और देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली बच्चों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने सांदीपनि विद्यालय शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चे संसाधनों और अनुकूल वातावरण के अभाव में पीछे ना रह जाएं, इसके लिए सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की गई है! जहां योग्य शिक्षकों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं और अनुशासित वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आज के विद्यार्थी सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आज गैरतगंज के साथ ही सांची में भी सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ है। शासकीय स्कूलों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, उनका सर्वांगीण विकास हो इसके लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक और तकनीकी रूप से शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनका कौशनल उन्नयन भी होगा। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सांची विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्र में किए गए विभिन्न विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

सांदीपनि विद्यालय केवल भवन नहीं, भविष्य गढ़ने का केंद्र है- प्रभारी मंत्री श्री पंवार गैरतगंज में सांदीपनि विद्यालय भवन का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण ––– ––– रायसेन जिले के गैरतगंज में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि उ.मा. विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पटेल, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय केवल एक शैक्षणिक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को नई दिशा देने वाला संस्थान है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर और देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली बच्चों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने सांदीपनि विद्यालय शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चे संसाधनों और अनुकूल वातावरण के अभाव में पीछे ना रह जाएं, इसके लिए सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की गई है! जहां योग्य शिक्षकों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं और अनुशासित वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आज के विद्यार्थी सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आज गैरतगंज के साथ ही सांची में भी सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ है। शासकीय स्कूलों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, उनका सर्वांगीण विकास हो इसके लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक और तकनीकी रूप से शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनका कौशनल उन्नयन भी होगा। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सांची विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्र में किए गए विभिन्न विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

सफलता की नई ऊंचाईयों को छूने पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें विद्यार्थी- प्रभारी मंत्री श्री पंवार
सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल रहीं आधुनिक और उन्नत शैक्षणिक सुविधाएं
प्रभारी मंत्री ने सांची में 40 करोड़ रू लागत से निर्मित शास.सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण

–––
–––

प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा सांची में नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि उ.मा. विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने अपने उद्बोधन में आज सांची में 40 करोड़ रू से अधिक लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है। जिसमें सभी कक्षाएं आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। यह केवल भवन नहीं है, मॉ सरस्वती का मंदिर है। यह मनुष्य के जीवन का निर्माण करने का पवित्र संस्थान है। यहां देश के भावी नागरिक तैयार होंगे।
प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि विद्यार्थी पूरी लगन और मेहनत से सीखे, पढ़े और अपने भविष्य को गढ़े। शिक्षक भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उनके सपनों को नया आकार दें, ताकि विद्यार्थी बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी जिलों में सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी विद्या अर्जन कर अपने जीवन को सार्थक बना सकें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें।  
लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार मिलना भी जरूरी है। बच्चों को बचपन से ही सही-गलत का ज्ञान देना माता-पिता और शिक्षकों का दायित्व है। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय की खूबियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांदीपनि विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ कौशल उन्नयन और खेलकूद की विश्व स्तरीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिनसे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा निखारकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।  
सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने उपस्थित बच्चों तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सांची को एक ओर महत्वपूर्ण सौगात मिली है। चालीस करोड़ रू से अधिक राशि से बनकर तैयार इस भवन का लोकार्पण हुआ है। यहां सांची ही नहीं, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर रहे है। दूरदराज से बच्चों को विद्यालय आने में परेशानी ना हो, इसके लिए उनके गांव तक बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में सरकारी स्कूलों में, बड़े-बड़े निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं और शिक्षा मिल रही है। इसी का परिणाम है कि अब माता-पिता बच्चों को निजी स्कूलों के बजाए सरकारी स्कूलों में प्रवेश करा रही है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ परीक्षा परिणाम में भी वृद्धि हो रही है। सांदीपनि विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। सांची सांदीपनि विद्यालय का गत वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है, इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और बच्चे बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों के साथ-साथ पीएमश्री विद्यालय भी शुरू किए जा रहे हैं। सांची विधानसभा में तीन सांदीपनि विद्यालय की स्वीकृति है तथा तीन पीएमश्री विद्यालय भी स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक तथा सांची सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सांदीपनि विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और विशेषताओं के बारे में बताया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

सफलता की नई ऊंचाईयों को छूने पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें विद्यार्थी- प्रभारी मंत्री श्री पंवार सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल रहीं आधुनिक और उन्नत शैक्षणिक सुविधाएं प्रभारी मंत्री ने सांची में 40 करोड़ रू लागत से निर्मित शास.सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण ––– ––– प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा सांची में नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि उ.मा. विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने अपने उद्बोधन में आज सांची में 40 करोड़ रू से अधिक लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है। जिसमें सभी कक्षाएं आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। यह केवल भवन नहीं है, मॉ सरस्वती का मंदिर है। यह मनुष्य के जीवन का निर्माण करने का पवित्र संस्थान है। यहां देश के भावी नागरिक तैयार होंगे। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि विद्यार्थी पूरी लगन और मेहनत से सीखे, पढ़े और अपने भविष्य को गढ़े। शिक्षक भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए उनके सपनों को नया आकार दें, ताकि विद्यार्थी बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी जिलों में सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी विद्या अर्जन कर अपने जीवन को सार्थक बना सकें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार मिलना भी जरूरी है। बच्चों को बचपन से ही सही-गलत का ज्ञान देना माता-पिता और शिक्षकों का दायित्व है। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय की खूबियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांदीपनि विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ कौशल उन्नयन और खेलकूद की विश्व स्तरीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिनसे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा निखारकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने उपस्थित बच्चों तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सांची को एक ओर महत्वपूर्ण सौगात मिली है। चालीस करोड़ रू से अधिक राशि से बनकर तैयार इस भवन का लोकार्पण हुआ है। यहां सांची ही नहीं, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर रहे है। दूरदराज से बच्चों को विद्यालय आने में परेशानी ना हो, इसके लिए उनके गांव तक बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में सरकारी स्कूलों में, बड़े-बड़े निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं और शिक्षा मिल रही है। इसी का परिणाम है कि अब माता-पिता बच्चों को निजी स्कूलों के बजाए सरकारी स्कूलों में प्रवेश करा रही है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ परीक्षा परिणाम में भी वृद्धि हो रही है। सांदीपनि विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। सांची सांदीपनि विद्यालय का गत वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है, इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और बच्चे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों के साथ-साथ पीएमश्री विद्यालय भी शुरू किए जा रहे हैं। सांची विधानसभा में तीन सांदीपनि विद्यालय की स्वीकृति है तथा तीन पीएमश्री विद्यालय भी स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक तथा सांची सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सांदीपनि विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और विशेषताओं के बारे में बताया गया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम( VVVP) 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से युवाओं का वर्चुअल संवाद

–––
–––

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVVP) 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को युवाओं के साथ वर्चुअली संवाद किया गया। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, माय भारत के अधिकारियों तथा युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया।

इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के 252 जिलों से चयनित 403 युवाओं ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में युवाओं से विकसित भारत 2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ने तथा देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम( VVVP) 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से युवाओं का वर्चुअल संवाद ––– ––– विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVVP) 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को युवाओं के साथ वर्चुअली संवाद किया गया। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, माय भारत के अधिकारियों तथा युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के 252 जिलों से चयनित 403 युवाओं ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में युवाओं से विकसित भारत 2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ने तथा देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

खाद्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता की जांच हेतु किए खाद्य पदार्थों के नमूने  

–––
–––

जिले में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार दुग्ध और दुग्ध पदार्थों से निर्मित खाद्य सामग्रियों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मंडीदीप क्षेत्र की दूध डेयरी सहित अन्य खाद्य पदार्थ विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यक्षिका दूध डेयरी इंद्रा नगर मंडीदीप से पनीर, लवान्या आईसक्रीम एवं मिल्क पार्लर सतलापुर मंडीदीप से पनीर, सत्यम डेयरी इंद्रानगर मंडीदीप से पनीर और झूलेलाल इंटरप्राईजेज महावीर नगर मंडीदीप से गाय का घी एवं देशी घी का नमूना खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत नमूना जांच हेतु लिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य दल द्वारा रायसेन में बालाजी किराना से सरसों का तेल एवं शिवाय किराना से डीएफ काउ गोल्ड घी, चिली सॉस एवं सरसों का तेल नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 10 नमूने नियमानुसार जांच हेतु लिए गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के खाद्य व्यवसायियों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता की जांच हेतु किए खाद्य पदार्थों के नमूने ––– ––– जिले में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार दुग्ध और दुग्ध पदार्थों से निर्मित खाद्य सामग्रियों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मंडीदीप क्षेत्र की दूध डेयरी सहित अन्य खाद्य पदार्थ विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यक्षिका दूध डेयरी इंद्रा नगर मंडीदीप से पनीर, लवान्या आईसक्रीम एवं मिल्क पार्लर सतलापुर मंडीदीप से पनीर, सत्यम डेयरी इंद्रानगर मंडीदीप से पनीर और झूलेलाल इंटरप्राईजेज महावीर नगर मंडीदीप से गाय का घी एवं देशी घी का नमूना खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत नमूना जांच हेतु लिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य दल द्वारा रायसेन में बालाजी किराना से सरसों का तेल एवं शिवाय किराना से डीएफ काउ गोल्ड घी, चिली सॉस एवं सरसों का तेल नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 10 नमूने नियमानुसार जांच हेतु लिए गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के खाद्य व्यवसायियों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

नलजल योजनाओं के कार्याे को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

------
------

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी द्वारा जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल और समूह नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्याे की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा करते हुए संचालित योजनाओं के बेहतर प्रबंधन एवं प्रगतिरत योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विकासखण्डवार प्रगतिरत और पूर्ण हो चुकी नलजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को घर पर ही नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को पूर्ण हो चुकी नलजल योजनाओं को शीघ्र हैंडओवर करने और हैंडओवर कार्यों को प्रमाणित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्याे की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। अधिकारी नियमित रूप से कार्याे की मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बनी जल समितियों को सशक्त बनाकर योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि एकल नलजल योजना अंतर्गत स्वीकृत 755 योजनाओं में से 642 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 113 योजनाओं में कार्य प्रगतिरत है। इनमें 50 नलजल योजनाओं में 76-99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है तथा 42 नलजल योजनाओं में 51-75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार 11 नलजल योजनाओं में 26-50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक में गैरतगंज-बेगमगंज समूह जल प्रदाय योजना, हलाली समूह जल प्रदाय योजना, उदयपुरा समूह जल प्रदाय योजना के कार्याे के प्रत्येक चरण की जानकारी लेते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।  
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

नलजल योजनाओं के कार्याे को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न ------ ------ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी द्वारा जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल और समूह नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्याे की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा करते हुए संचालित योजनाओं के बेहतर प्रबंधन एवं प्रगतिरत योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विकासखण्डवार प्रगतिरत और पूर्ण हो चुकी नलजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को घर पर ही नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को पूर्ण हो चुकी नलजल योजनाओं को शीघ्र हैंडओवर करने और हैंडओवर कार्यों को प्रमाणित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्याे की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। अधिकारी नियमित रूप से कार्याे की मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बनी जल समितियों को सशक्त बनाकर योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि एकल नलजल योजना अंतर्गत स्वीकृत 755 योजनाओं में से 642 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 113 योजनाओं में कार्य प्रगतिरत है। इनमें 50 नलजल योजनाओं में 76-99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है तथा 42 नलजल योजनाओं में 51-75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार 11 नलजल योजनाओं में 26-50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक में गैरतगंज-बेगमगंज समूह जल प्रदाय योजना, हलाली समूह जल प्रदाय योजना, उदयपुरा समूह जल प्रदाय योजना के कार्याे के प्रत्येक चरण की जानकारी लेते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास में जन्मदिवस पर तिथि भोज का आयोजन

----------
----------

कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों में विशेष तिथियों तथा अवसरों पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों तथा नागरिकों के सहयोग से विशेष भोज आयोजित किए जाने के लिए कहा गया है।  इसी क्रम में बुधवार को अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास में सहकारिता विभाग की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अंजली धुर्वे द्वारा बालकों के लिए तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बालकों के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों को छात्रावासों में रह रहे बालक-बालिकों के साथ मनाने से उन्हें पारिवारिक और स्नेहपूर्ण वातावरण मिलता है तथा उनमें सामुदायिक भावना का भी विकास होता है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास में जन्मदिवस पर तिथि भोज का आयोजन ---------- ---------- कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों में विशेष तिथियों तथा अवसरों पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों तथा नागरिकों के सहयोग से विशेष भोज आयोजित किए जाने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में बुधवार को अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास में सहकारिता विभाग की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अंजली धुर्वे द्वारा बालकों के लिए तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बालकों के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों को छात्रावासों में रह रहे बालक-बालिकों के साथ मनाने से उन्हें पारिवारिक और स्नेहपूर्ण वातावरण मिलता है तथा उनमें सामुदायिक भावना का भी विकास होता है। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण
सांची में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम

––––
––––

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद में आयोजित कार्यक्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए सांची रेलवे स्टेशन का वर्चुअली लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांची में भी महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, श्री राकेश शर्मा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा  अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे के बुनियादी ढाँचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत पुराने रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-सुलभ बनाने के साथ ही उन्हें आकर्षक सार्वजनिक स्थलों के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। पुर्नविकसित रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवीन तकनीक, बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, सुगम पहुँच सहित अन्य विशेषताएं हैं। यह योजना यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन स्टेशन को एक समग्र, आधुनिक और सुलभ परिवहन केंद्र में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि सांची रेल्वे स्टेशन के पुर्नविकास में बौद्ध स्तूप के साथ ही क्षेत्रीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर तथा स्थापत्य की झलक को दिखाने का प्रयास किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना केवल एक अवसंरचनात्मक परियोजना नहीं है। बल्कि यह भारत के शहरों और सार्वजनिक जीवन को पुनर्परिभाषित करने की एक दूरदर्शी पहल है। यह रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुलभ, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और तकनीकी रूप से उन्नत केंद्रों में रूपांतरित कर रही है। यह योजना भारत के शहरी परिदृश्य को स्मार्ट, समावेशी और टिकाऊ स्वरूप देने का माध्यम बन रही है। आज ये स्टेशन केवल यात्रा के पड़ाव भर नहीं हैं, बल्कि ये एक नए एवं विकसित नवभारत के आत्मविश्वास, प्रगति और संभावनाओं के प्रवेश द्वार बन चुके हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन को अगले 40 से 50 वर्षों की बुनियादी ढांचे की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। स्टेशनों पर अपग्रेडेड सर्कुलेटिंग एरियाए विशाल वेटिंग हॉल, आधुनिक ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड और कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उचित प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और उनके आने-जाने को आसान बनाने के लिए स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज को चौड़ा किया गया है। इसके अतिरिक्त भी अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
महामहिम राज्यपाल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूनर्विकसित किए गए रायसेन जिले की साँची स्टेशन की लोकार्पण पट्टीका का अनावरण किया। इस अवसर पर शासकीय सांदीपनी विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं योगाभ्यास की प्रस्तुति दी गई। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा विद्यालय के बच्चों को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूनर्विकसित किए गए रायसेन जिले के सांची स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांची विश्व धरोहर के लिए प्रसिद्ध है अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूनर्विकसित होने से यहां पर ट्रेनों का आवागमन और टूरिज्म और विकसित होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन नगरवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह स्टेशन न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सांची रेलवे स्टेशन क्षेत्र के समग्र विकास तथा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण सांची में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम –––– –––– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद में आयोजित कार्यक्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए सांची रेलवे स्टेशन का वर्चुअली लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांची में भी महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, श्री राकेश शर्मा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे के बुनियादी ढाँचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत पुराने रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-सुलभ बनाने के साथ ही उन्हें आकर्षक सार्वजनिक स्थलों के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। पुर्नविकसित रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवीन तकनीक, बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, सुगम पहुँच सहित अन्य विशेषताएं हैं। यह योजना यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन स्टेशन को एक समग्र, आधुनिक और सुलभ परिवहन केंद्र में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सांची रेल्वे स्टेशन के पुर्नविकास में बौद्ध स्तूप के साथ ही क्षेत्रीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर तथा स्थापत्य की झलक को दिखाने का प्रयास किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना केवल एक अवसंरचनात्मक परियोजना नहीं है। बल्कि यह भारत के शहरों और सार्वजनिक जीवन को पुनर्परिभाषित करने की एक दूरदर्शी पहल है। यह रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुलभ, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और तकनीकी रूप से उन्नत केंद्रों में रूपांतरित कर रही है। यह योजना भारत के शहरी परिदृश्य को स्मार्ट, समावेशी और टिकाऊ स्वरूप देने का माध्यम बन रही है। आज ये स्टेशन केवल यात्रा के पड़ाव भर नहीं हैं, बल्कि ये एक नए एवं विकसित नवभारत के आत्मविश्वास, प्रगति और संभावनाओं के प्रवेश द्वार बन चुके हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन को अगले 40 से 50 वर्षों की बुनियादी ढांचे की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। स्टेशनों पर अपग्रेडेड सर्कुलेटिंग एरियाए विशाल वेटिंग हॉल, आधुनिक ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड और कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उचित प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और उनके आने-जाने को आसान बनाने के लिए स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज को चौड़ा किया गया है। इसके अतिरिक्त भी अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। महामहिम राज्यपाल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूनर्विकसित किए गए रायसेन जिले की साँची स्टेशन की लोकार्पण पट्टीका का अनावरण किया। इस अवसर पर शासकीय सांदीपनी विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं योगाभ्यास की प्रस्तुति दी गई। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा विद्यालय के बच्चों को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूनर्विकसित किए गए रायसेन जिले के सांची स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांची विश्व धरोहर के लिए प्रसिद्ध है अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूनर्विकसित होने से यहां पर ट्रेनों का आवागमन और टूरिज्म और विकसित होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन नगरवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। यह स्टेशन न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सांची रेलवे स्टेशन क्षेत्र के समग्र विकास तथा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026