सांची विधायक डॉ चौधरी ने ग्राम नकतरा और देवनगर में लगभग एक करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
–––
सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा ग्राम नकतरा में ₹37.49 लाख की लागत से नवनिर्मित अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नवीन पंचायत भवन ग्रामीण प्रशासन को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामवासियों को पंचायत से संबंधित सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत देवनगर में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुल ₹61.23 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर ₹23.24 लाख की लागत से निर्मित तीन सीसी सड़कों का लोकार्पण किया, जिनमें प्रेम नारायण विश्वकर्मा के घर से कल्लू धाकड़ के घर तक ₹15 लाख, पल्लेपार में स्टॉप डेम पुलिया से घनश्याम कुशवाह के घर तक ₹4.96 लाख तथा बाजार से शांति भवन की ओर ₹3.28 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़कें शामिल हैं।
साथ ही ₹37.99 लाख की लागत से तीन नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें खिरका मोहल्ला में मंगल कुशवाह के घर से दौलत कुशवाह के घर तक ₹15 लाख की सीसी सड़क, रेंज कॉलोनी में मलखान जाटव के घर से हल्के रैकवार के घर तक ₹9.99 लाख की आरसीसी नाली तथा देवनगर शांतिधाम में ₹13 लाख की लागत से बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Raisen