कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बारला और मेहगांव पहुंचकर स्वामित्व योजना की प्रगति का लिया जायजा
–––
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बारला एवं मेहगांव पहुंचकर स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से संवाद कर स्वामित्व योजना के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें योजना के उद्देश्य और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने संबंधित अधिकारियों को स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने तथा सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही ना हो।
1 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026