10 मिनट की बारिश में उफनाईं नालियां: वार्ड 41 में जलभराव से खुली नगर निगम के दावों की पोल
सतना/उचेहरा। पहली ही 10 मिनट की तेज बारिश ने वार्ड क्रमांक 41 में सफाई व्यवस्था और नगर निगम के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। नालियों का कचरा और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों का निकलना दुश्वार हो गया है।
क्षेत्रीय पार्षद पी.के. जैन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आक्रोशित जनता का कहना है कि जब महज 10 मिनट की बारिश में सड़कें नाले का रूप ले लेती हैं, तो भारी बारिश में पूरे वार्ड का क्या हाल होगा? जलभराव और गंदगी से परेशान जनता अब सीधे पार्षद से जवाब मांग रही है कि आखिर नालियों की नियमित सफाई कब कराई जाएगी?
#Ward41News #SatnaNews #UnchehraNews #LocalIssues