रात 12 बजे बिक्रमगंज थाना पहुंचे एसपी, औचक निरीक्षण के साथ सड़कों पर किया क्षेत्र भ्रमण
रोहतास एसपी ने सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे बिक्रमगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की व्यवस्था का जायजा लिया और लंबित कांडों की समीक्षा की।
एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली तथा उनके त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया।
थाना के निरीक्षण के बाद एसपी ने देर रात बिक्रमगंज क्षेत्र की सड़कों पर भ्रमण कर सुरक्षा और पुलिस गश्ती व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया।