राजेंद्र सिंह को बंगाल का सह प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दिनारा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाए जाने पर बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेंद्र सिंह को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने से पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूती मिलेगी। राजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेंद्र सिंह लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा।
बधाई देने वालों में डॉ. अनिल कुमार, महेंद्र तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, अमित सिंह, विंध्याचल केसरी, ब्रजेश सिंह, ज्वाला सिंह, सुभाष राय, सत्येंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।