दावथ में राजद की बैठक को लेकर पूर्व विधायक विजय मंडल ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूर्व विधायक विजय मंडल ने बुधवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुरुवार को दावथ में आयोजित होने वाली कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
पूर्व विधायक ने गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बैठक को लेकर चर्चा की और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बैठक महत्वपूर्ण है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी बातचीत की गई।