बक्सर में सीएम सम्राट चौधरी का दौरा, विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बक्सर के चुरामनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत सरकार भवन एवं जीविका भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके कार्यों और अनुभवों की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी ली गई।
मुख्यमंत्री ने करीब 92 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान पुलिस दीदी, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी पहल को प्रोत्साहित किया गया। जीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों की जानकारी भी ली गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा जिला मुख्यालय, बक्सर में पहुंचे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा बिहार भाजपा के संस्थापक सदस्य कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे में विकास योजनाओं के निरीक्षण के साथ संगठन से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल रहे। चुरामनपुर के बाद उनका कार्यक्रम अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद का भी था। Samrat Choudhary BJP Bihar