सूर्यपुरा हाईस्कूल में एसडीएम ने छात्राओं की ली कक्षा, परीक्षा की तैयारी को लेकर किया मार्गदर्शन
सूर्यपुरा में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज दिलीप कुमार ने मंगलवार को राज राजेश्वरी उच्च विद्यालय, सूर्यपुरा में कक्षा 10वीं की छात्राओं की कक्षा ली। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली और परीक्षा की तैयारी को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। एसडीएम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विषयों की तैयारी और परीक्षा को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नियमित अध्ययन करने तथा पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने पर जोर दिया। छात्राओं से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं और पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं की भी जानकारी ली।
एसडीएम ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए समय का सही उपयोग जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देने का मार्गदर्शन दिया। विद्यालय में एसडीएम के अचानक कक्षा लेने से छात्राओं में उत्साह भी देखा गया।